दरिया और भँवर

भँवर दरिया और साहिलों की साज़िश नहीं   

ये साज़िश चाँद सितारों के ज़ोर दिखाई की  

ग़र भँवर बन जाते दरिया और साहिलों से।    

दरिया यूँ साहिलों को बर्बाद ना करते होते। 

यदि कोई खुद को समझ गया तो समझो।     

वो प्रेम खुदा मुहब्बत सब कुछ समझ गया।    

बन जाते हैं रिश्तेदार जब ज़र पास होता है। 

टूट जाता है ग़रीबी में जो रिश्ता ख़ास होता है।          

बाप वो शै है जो तंगहाली में रह कर भी।        

बच्चे ख़ुशहाली में रहें ये कोशिश करता है।            

गमगीन रह कर उन्हें ख़ुशी मुहैया कराता है।   

उसे बच्चे कुछ भी कहें खुद खुश दिखाता है   

जाँचा ग़र प्यार को तो वो प्यार नहीं यक़ीन मानिए।               

प्यार सिर्फ़ ख़ुशियाँ देता है लेता नहीं यक़ीन मानिए।       

फ़लक पर फ़रिश्ते तरसते हैं इंसानी जज़्बे को।                 

वो तभी तो धरती पर इंसान बन आते हैं यक़ीन मानिए।   


अशोक कुमार गोयल

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद