सीख
प्रेम और पीड़ा दोनों ज़रूरी हैं ज़िंदगी में।
ग़र दिल के बदले दिल न मिला तो पीड़ा।
प्रेम परवान चढ़ा ग़र मिला दिल बदले में।
प्रेम में सिर्फ़ दिया ही जाता है लिया नहीं।
ग़र घर में उम्रे किरदार पर गौर की जाती।
जवानी में बुढ़ापे की मंसूबा बंदी ज़रूर होती।
हर हार ज़िंदगी में हमें सबक़ सिखाती है।
मुश्किलों से लड़ने का हौसला बढ़ाती है।
ग़र मुश्किलें ही न हों ज़िंदगी में हमारी।
जीने का लुत्फ़ ही न हो ज़िंदगी में हमारी।
इंसान ग़र है तो ग़लतियाँ लाज़िमी हैं।
गुनाह और गलती में बहुत फ़र्क़ होता है।
गलती कोई ऐसी नहीं जो माफ़ न हो।
गुनाह कोई ऐसा नहीं जिसकी सज़ा न हो।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment