नूपुर की झंकार
नूपुर की झंकार झंकृत करते स्वर तेरे।
शर्मिला अंदाज़ और शोख़ अदाएं तेरी।
पागलपन तेरे नयनों का गालों के डिंपल।
मदहोश करने को है काफ़ी सब भूलने को।
फ़लसफ़े तो बहुत सुने होंगे आपने ज़रूर ए हुज़ूर।
अंधियारी रात में जुगनू की चमक से खिंचे होंगे।
ख़िज़ाँओं पर कभी फ़िज़ाओं की आमद देखी होगी।
मगर शमा को परवानों पर लुटते देखा है तुमने कभी।
जोश कभी उम्र का गुलाम नहीं।
राजनीति से बड़ा नशा कोई नहीं।
यूँ तो दुश्मन हैं हमारे यहाँ बहुत।
साथ दें तो ये सदी सिर्फ़ हमारी है।
हमारे सिर्फ़ चंद हज़ार दिन।
और फिर टाँय टाँय फिस्स।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment