मतांतर
एकला चलो रे थी टैगोर जी की सीख।
गांधी लिंकन माओ नेताओं ने अपनाई।
मगर कारवाँ भी जुड़ना है बहुत ज़रूरी।
जनशक्ति ही ऐसे नेता की मज़बूती है।
समझौता सिद्धांत है सुखी ख़ुश जीवन का।
शरीर तंत्र भी चलता है सिर्फ़ समझौते से।
नभ थल जल चलते हैं सिर्फ़ समझौते से।
मगर भूलना आगे बढ़ना भी ज़रूरी है यहाँ।
तलब मिटने से इंसान फेंक देते सब कुछ।
रिश्तों को भी फिर सिगरेट क्या चीज़ है।
ब्लैक होल फेंक देता है जज़्ब सितारों को।
तलब ही तो है आशिक़ों की इश्क़ की जड़।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment