दोस्त और प्रेम
यूँ ही तो कोई किसी को दोस्त कह देता।
जज़्बा दोस्ती का उभरना नेमत की बात है।
दोस्ती पाक जैसे से तो नहीं जानना ज़रूरी।
दोस्ती पहचानने को पारखी नज़र है ज़रूरी।
प्रेम एक स्वयं अर्जित अहसास है जो।
खुदा की किसी भी शह से सम्भव है।
प्रेम सिर्फ़ प्रदान करता है आदान नहीं।
आदान की अपेक्षा प्रेम की तौहीन है।
कविता अभिव्यक्ति शब्दों द्वारा व्यक्त।
गागर में सागर लिए भावांजली ही है।
कवि मत व समझ से बयान से व्यक्त करे।
दुनिया में दस में से नौ बच्चे मजबूर हैं।
सिर्फ़ खाने कपड़े की ज़रूरतें जुटाने को।
पंख तो बहुत दूर वे चल भी नहीं सकते।
अपनी इच्छा से मुनस्सर हैं औरों पर वो।
क्योंकि ये दुनिया शोषकों से भरी हुई है।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment