युद्ध

 कराह रहे हैं इंसान शहर दर शहर।

कारवाँ निकले हैं दर बदर होकर। 

सारी कमाई ज़िंदगी की खोकर। 

ख़ानाबदोशों के क़ाफ़िलों में जुड़े। 

भूखे प्यासे बेहाल बदहाल बीमार। 

अपने नेता की ग़लतियों की क़ीमत। 

के एवज़ में दरिंदों के शिकार हुए। 

अभी इंतिहा और देखना बाक़ी है। 

ज़ालिम के तरकश में तीर बाक़ी हैं। 

दुनिया आग लगा कर तमाशा देख रही। 

रंगों से सराबोर ये होली का त्योहार।             

राधा कृष्ण की रासलीला का प्रतिरूप।             

होलिका रूपी राक्षसी का ज्वालार्पण।            

संदेश है क्रियाशील दुरात्माओं के लिए।            


अशोक कुमार गोयल 

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद