भावनाएँ
भावनाएँ सभी शुद्ध होती हैं मेरे भाई।
यदि भावना है तो वो अंतर्मन से ही है।
यदि ढोंग है तो वो भावना हो नहीं सकती।
भावना आपके दृष्टिकोण से पैदा होती है।
दृष्टिकोण समाज शिक्षा संस्कार से ही है।
ज़रूरी नहीं जो रोते न देखा किसी ने।
वो ग़मज़दा ही हो पत्थर दिल कभी।
देखा हो वो सिर्फ़ अंतर्मुखी ही होगा।
दूसरों का अनिष्ट करके खुश होगा।
सिर्फ़ खुद से ही मुहब्बत करता है।
दूसरे जांये जहन्नुम में फ़र्क़ नहीं कोई।
ज़रूरी नहीं जिसे आपने मुसीबत माना वो।
मुसीबत हो ग़ैरों की निगाह में या कुछ और।
मुसीबत है या नहीं तय करता है विवेक।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment