वैमनस्य
बस इतनी सी चाह है
आपका गुणगान हो
मेरे देश का मान हो
जन जन का कल्याण हो
मगर अफ़सोस इंसान की फ़ितरत पर।
जो मज़हब के नाम पर तकसीम करता है।
अंधा बनता है ग़ैरों पर ज़ुल्म होते देख कर।
कहाँ चला जाता है मिस्ल-ए-आईना मीर।
ख़ाक होता है शबाब सारा कमाया हुआ।
असंवेदनशील जब संवेदनशीलता की।
दुहाई देते हैं बड़े बड़े दावे करते हैं।
संवेदनशीलता खुद सहम ही जाती।
पनाह माँगती उन मुखौटाधारियों से।
कूटनीति के नाम पर बाँटते हैं सिर्फ़।
ज़हर समाजों को बर्बाद करनेवाले।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment