कहानी

 शबे ग़म जुड़ा शमा के गहरे अंधेरों में।             

सुर्खुरू होता उजालों का कातिल अंदाज़।          

परवानों के लिए पैग़ाम जौहर से कम नहीं।           

हवा साज़िश ख़िलाफ़ आतिशी चराग़ के।        

कैसे बुझेगा हवा फ़ानूस बनी हो ग़र उसकी       

समझते हैं हम आसमाँ जिसको जहां में।            

गेलेक्सी में इंतिहा है इस नज़र की हमारी।        

वर्ना हम भी हैं वाशिंदे कायनात में तारों के।    

क्योंकि धरती की हैसियत तारे की मानिंद।   

अमेरिका मिला यूरोप और नेटो देशों से। 

प्रपंच कर शतरंज की बिसात बिछाईं। 

मोहरा बनाया यूक्रेन को राजा रूसी को। 

पुरानी बिसात में सालों सियासत चली। 

अब मोहरे ने राजा को ग़ुस्सा दिलाया। 

राजा ने मोहरे का हर तरह से बैंड बजाया। 

मोहरे ने अपने आंकाओं को बुलवाया। 

मगर ये देखो उनमें से कोई भी नहीं आया। 

मोहरा थर थर काँप रहा राजा मान नहीं रहा। 

राजा पूरी बिसात को नेस्तनाबूद करने पे तुला। 

अमेरिका यूरोप नेटों कहें मज़ाक़ ही तो था। 

अशोक कुमार गोयल 



Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद