सिजरा
नक़्शा तो खुदा ने भी बना कर दिया है।
तुम्हें ए मुरारी तो अब वो पूछता है तुमसे।
खुदा की बारगाह में कहाँ तक पहुँचे तुम।
इधर-उधर बग़लें झांकने की ज़रूरत नहीं।
इश्क़ ग़र खुदा से करो तो कोई बात है।
आँखें ही देखती हैं
हसीन या कोई और
दिल भी महसूस करता है
हसीन दिल या कुछ और
रफ्ता रफ्ता जब कदम
दिल में रंजिश करने लगें
तो मानिए दिल चला
कतरा कतरा जब आँखों से
आंसू बहने लगें
तो मानिए ग़म की आमद हुई
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment