इज़हार

 रफ्ता रफ्ता जब उतरा मैं यादों में उनकी। 

शानों पे उनके पसीने की बूँदें चमकती हुई। 

ख़ासा परेशान बदहवास सी हालत उनकी। 

मंज़र उन्हें उनकी बेमुरव्वति के झलक आए। 

यादें ही तो हैं जो कभी उन्हें अहसास देती हैं। 

वर्ना तो वो बेरहमी से दिलों से खेलते रहे हैं। 

हिसाब किताब की बातें तिजारती करते हैं। 

मुहब्बत तो हो जाती है की ही नहीं जाती। 

शायद उन्होंने मुहब्बत को दिल्लगी समझा। 

तभी तो साझेदारी से अलहदगी चाहिए उन्हें। 

अशोक कुमार गोयल 



Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद