करेंट अफ़ेयर
सारा शहर दर शहर है धुआँ धुआँ।
बम और मिसाईलें बरस रही हैं बाहर।
कोई सिरफिरा राख करने में लगा है।
मगर दोस्त हैं कि तमाशबीन बने हैं।
क्रूरता नई हद क़ायम करने में है लगी।
इंसानियत ठिटक गई है कुछ पल के लिये।
उफ़ ये पल ही कहीं हमें मार ही न डाले।
ऐटमी बटन दबाने को तैयार कोई हिटलर।
ये कौन है जो लाशों पर राजनीति करता है।
दुनिया का दारोग़ा बनने के लिए भड़काता है।
कुछ नाटक करके दिग्भ्रमित करना ही काम है।
मकड़जाल में फँसा कर बर्बादी ही पैग़ाम है।
कूटनीति के नाम पर ठग कर छोड़ देना काम है।
हथियार बेचने के लिए नए बाज़ार बनना काम है।
अशोक कुमार गोयल
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment