भीड़तंत्र
ढूँढना है एकांत तो अहं की बली दो।
आसक्ति का पूर्ण बहिष्कार कर दो।
लक्ष्य सिर्फ़ अपने ईष्टदेव धारण करो।
भीड़ में भी तुम्हें एकांत ही तो मिलेगा।
ख़ामोशी इंसान की ज़्यादा बोलती है।
आँखों चेहरे की हरकत भी बोलती हैं।
मासूम हैं जो समझते हैं ज़ुबान से बोला।
वैसे आपकी हरकतों की होती है ज़ुबान।
यही तो खूबी है इंसानी किरदार की।
भीड़ तो भीड़ है चाहे तो उकसाये या फिर।
तालीयां बजा कर मज़ाक़ बनाये या फिर।
हिम्मत बँधाए या पत्थर फेंक कर सज़ा दे।
मगर भीड़तंत्र घातक है लोकतंत्र के लिए।
हिम्मत करे तो ग़म में भी लगा ले ठहाके।
हिम्मत बग़ैर हँसता हुआ भी रोने लगे।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment