तिकड़म
अब तो अमेरिका पतंगों को लड़वा रहा है।
पतंगें सोचती हैं उन्हें मिलवाया जा रहा है।
मगर यक़ीन मानिए तिजारती भेड़िये भला।
कभी किसी के हुए हैं ये तो सिर्फ़ देखते हैं।
औरों को तबाह करके तिजारत करने की।
बकवास क्या है ये तय कौन करेगा।
अपना अलग सभी का नज़रिया है।
किसी को बकवास तो औरों को बात।
नज़र आती हैं कही हुई बहुत बातें।
ज़रूरी नहीं है हर वक़्त आप ही सही हों।
शिद्दत से प्रेम और नफ़रत की एक वजह है
प्रेमी को बेवफ़ाई या दिल को चोट पहुँची।
दरिया जब बहाव में जबरन रोका जाता है।
वो या तो सूखता या रास्ता बदल देता है।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment