चाँद सूरज
लोगों की बात ना करो
जब खुद की बात हो
खुदा का वास्ता देते हैं
औरों की बात हो तो
जुमले इस्तेमाल करते हैं
उनकी परवाह जो करते हैं
तकलीफ़ में रहते हैं सदा
ख़ुश रहने के लिए तो
ग़ैर ज़रूरी बातें छोड़ना सीखो
वर्ना जीना दूभर कर देंगे लोग
कायनात में धरती मात्र एक मिट्टी का ढेला।
लाखों चाँद औ सूरज वो भी ढेले के समान।
हज़ारों लाखों आकाश गंगा ढेले के समान।
फिर किस चाँद का ज़िक्र करते हो यहाँ।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment