जज़्ब जज़्बात

 जज्ब होते हैं जज़्बात तो जज़्बे पैदा हुआ करते हैं। 

इंसान खुदी को जज़्ब कर दे मुश्ते ख़ाक रह जाते हैं। 

शिकवे शिकायत की सीमा से बहुत दूर आ जाते हैं। 

अल्लाह की रहमतों के हक़दार हो ज़ाया करते हैं। 

ताब जब लगती है नूर ए मोहम्मद देखने की कभी। 

परवाने बन कर शमा पर निस्सार हो जाया करते हैं। 

अश्क़ जब निकलते हैं आसमाँ के। 

ज़मीं पे शबनम बन जाया करते हैं। 

खुदा जब बरसाता है अपनी रहमत। 

पत्थरदिल भी पसीज जाया करते हैं। 

सफीने जब करते हैं दरिया से साज़िश। 

भँवर बीच में पैदा हो जाया करते हैं। 

ना इतरा इतना जिस्मानी ताक़त पर। 

रहमत न हो तो फुस्स हो जाया करती है

अशोक कुमार गोयल 

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद