अंदाज़ा
दिल सोचता है आख़िर क्यों
कमजोर को ही सहना पड़ता है
मज़लूम को ही तालमेल की सलाह है
ग़रीबों के कोई मूलभूत हक़ नहीं हैं
नौसिखिया नेता जोश में मरवा रहे आवाम को
मदहोश नेताओं को उन्माद है विश्व युद्ध का
क्या खुदा की ताक़त का इन्हें अंदाज़ा नहीं
आँखों में आँसू हों या ना हों ज़रूरी नहीं।
बात करो तो आँखें खुद बात करती हैं।
ग़र देखना करिश्मा आँखों की गुफ़्तगू का।
तो आँखों को सटीक पढ़ने वाला चाहिए।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment