तरन्नुम
ज़रा सोचिए जो आपको बकवास लगे हैं।
ध्यान से सुनने वालों के वास्ते ख़ास हो।
हर इंसान को दाता ने सोचने समझने की।
सलाहियत दी है नुस्ख़े अपने आप संभालें।
वो तो शर्माने की वजह से बात न करते थे।
वर्ना उन्होंने अच्छे अच्छों के छक्के छुड़ाए थे
आपके सामने वो इज़हार ए मुहब्बत न सके
फिर भी आफ़रीन कि भाँप गए थे ये आप।
पड़ावों पर दर्द भले ही हो कितना ही।
मगर यक़ीन मानिए उसमें भी कसक थी।
भला अपनों का दिया दर्द सालता है कभी।
रिश्ते मनोहारी इसीलिए होते हैं हरजाई।
हम तो सब कुछ लुटा चुके हैं इश्क़ में।
फिर भी आप हमें दुनिया ही मान रहे हैं।
अफ़सोस हम तो गए अपनी जान से।
मगर एतमाद हासिल न कर पाए हम।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment