रेत
मखरूजे इंसान खुद कितने ही बना ले फिर भी।
खुदा बड़ा दयालु है उसे हमेशा माफ करता है।
मुकम्मल तो कोई नहीं उस परवरदिगार के सिवा।
फिर भी इंसान दूसरों को जज करता रहता है।
मखरूजे- आरोपनुमा कल्पना
न हो गा़फिल तू इस मिट्टी का है और रहेगा।
अपने आप से न कर मुहब्बत इतनी ए इंसान।
बस में तेरे नहीं है कुछ न गुमान इतना तू कर।
हाथों में फिसलती रेत है वक़्त की कद्र कर।
ख़ाक से हुआ जनम ख़ाक में ही मिल जाएगा।
भले ही मुसर्रत कर लें क़सीदे अपने जज़्बात पर।
सुकून तो आपको करम ए सबाब करने से ही।
जब दरिया में बेपनाह लहरें उमड़ती हैं सफ़ीना।
पार करके भी लौटना उन्हें पड़ता है दरिया में ही।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment