जनतंत्र
जनतंत्र का खुला मज़ाक़ बनाते हैं ये।
चुने हुए नुमाइंदे हर्ष फ़ायरिंग करके।
मज़हबी उन्माद और मुफ़्त सौग़ात से।
मौतों के बदले चंद टके थमा देने से।
झूठ बोलकर भी अकड़ दिखा देने से।
बेशहूर बददिमाग़ को नेता का चोला।
बुढ़ापा हिक़ारत भरी नज़रों से न देख।
बुढ़ापा नेमत है इसे देनदारी न समझें।
जब जवान नादानी में सब गँवा देते हैं।
बूढ़े घर के उन्हें हिम्मत और ज़र देते हैं।
उनका सरमाया बन दहशत से बचाते हैं।
अपने रिश्तों का पास रख ज़िम्मेदार हैं।
दिवाली देखनी है तो मज़लूमों की देख।
वक़्त में है ताक़त दिवाली को सहर में।
बदल दे या फिर राजा को ही रंक कर दे।
गली कूचों में किसी को नज़र नहीं आती।
कुछ नज़रिया तब्दील कर अहसान कर।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment