मज़लूम और हिक़ारत
मज़लूम जब ताकता है तहज़ीब ए इंसान को।
हिक़ारत ढाँपती है मख़मल की महरूमियों को।
आसमान रोता है इंसानी साज़िशों औ करमों को।
खुदा को अफ़सोस होता है इंसान को बनाने पर।
यक़ीन मानिए अवाम सिर्फ़ ऊन वाली भेड़ ही है।
अगर हम ये सोचें अगर चे औरंगज़ेब की।
हुकूमत में शिवसेना या उस जैसा हुआ होता।
तो अंग्रेजों का दिल्ली पर राज ख़्वाब रहता।
मज़हबी सियासत उन्हें खूब आती भाती है।
कभी हिजाब तो कभी बाइबिल की आड़ में।
चौके छक्के मारना इन्हें बहुत ख़ूब आते हैं।
जब कुव्वत ए इंसान देता है चुनौती आलम ए खुदा को
कासिदे मुहब्बत पैग़ाम हारे इंसानी फ़ितरत को देते हैं
सुकूं ए समंदर को दरिया जब आज़माना ही चाहती हैं
आलम ए खुदा करिश्माई वारदात से पैग़ाम देता है
अफ़सोस इंसान फिर समझता नहीं फ़ितरत के कारण।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment