इंसानी सोच
कफन न पहरा मुझे दफ़्न होने से पहले।
मजबूर न कर तू राज फाश करने के लिए।
दीखता फ़ानूस सिर्फ़ पर्दा तेरे इश्क़ का।
वर्ना तो हम दोनों ही तन्हा थे इस हरम में।
वजूद वादों का मुनस्सर है किसने किया।
सियासी कूटनीतिक जहनी या मज़हबी।
वादे तो खुद से दोस्तों या प्यार में किये।
इंसान ने किये तो कौल पूरे करेगा ज़रूर।
ग़र हैवान या कोई और तो मुश्किल है।
अफ़सोस खूबसूरती चस्पाँ की जिस्म से।
अरे खूबसूरत दिल कायनात औ खुदी भी।
मगर औरत खूबसूरत सिर्फ़ जिस्म माने है।
अपनी सोच को बदलना ज़रूर लाज़मी है।
प्रेम में नफ़े नुक़सान अंकन गुंजाइश नहीं।
लेकिन दिल दिमाग़ी तआव्वुन ज़रूरी है।
ग़र फरीक दोयम प्रेम करता है आपसे तो।
इल्तिजा ज़रूर सुनेगा आपकी नहीं तो ये।
तय है कि प्रेम सिर्फ़ एक दिखावा ही है।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment