ज़ब्त और जात
क़ाबिले ज़ब्ती तो किताबें नहीं होती।
ये होते हैं पश्चिमी सभ्यता के ख़्यालात।
हमें पसंद हैं विदेशी चीज़ें विचार किताबें।
तो इसमें दोषी कौन हम या फिर किताबें।
औरत की क्षमताओं को ना ललकारो।
वो सिर्फ़ घर बचाने के लिए बोले नहीं।
दिमाग़ तो क्या वो फ़ितरत से भी वाक़िफ़।
मगर कमजर्फ आदमी कमतर समझें है।
पहले सँभाल उस दुनिया को जो।
समाईं हुई है तुझमें ए क़ासिद।
ख़बर नहीं है कुछ क्या हो रहा है।
तेरे किरदार औ जात रूपी देह में।
कब क्या ज़रूरी आर्गन दगा दे दे।
और तू सोचता ही रह जाए औरों की।
न इतरा खुदा की दी इस नेमत पर।
चला है अब फ़िक्र करने औरों की।
अशोक कुमार गोयल
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment