आज़माइश
जैसे चढ़ते सूरज को सब सलाम करते हैं।
सफल इंसान को समाज सम्मान देता है।
ज़र ताक़त इस कायनात में सत्ता देती है।
मगर खुदा की ताक़त से ये अंजान ही हैं।
वक़्त वो ताक़त है जो राजा को रंक।
और रंक को राजा बना कर रख देता।
इंसान को उसकी सही औक़ात दिखाता।
आज़माइश के दौर जो कभी ख़त्म न हों।
तो समझिए वक़्त तकव्वुर ख़त्म कर रहा।
वक़्त से पहले कुछ भी होता नहीं है।
ग़लतफ़हमी है पुरुष स्त्री मरने पे नहीं रोते।
कोई आँखों से तो कोई दिल से रोता है।
दिल से रोते ज़्यादा हैं तभी ग़लतफ़हमी है।
रोना ज़्यादा प्यार होने की गारंटी नहीं है।
दहाड़ें मार कर रोते लोग ड्रामा करते हैं।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment