ख़ाकी

 ख़ाकी हमें सुकून से रहने का ज़रिया है।           

माना कुछ ग़ैरज़िम्मेदार हरकतें हो जाती हैं।       

मगर ये सच है आज भी तसल्ली होती है।        

ख़ाकी ग़र साथ हो नब्बे फ़ीसदी गारंटी है।      

शुक्रगुज़ार हैं हम सभी ख़ाकी धारियों के।        

समेटना है तो कायनात में प्यार समेटो।         

ज़िंदगी में फूलों की महक बिखरेगी सदा।         

मुहब्बत का पैग़ाम ही समेट देगा तन्हाई।         

टूटे पत्तों को समेटने की ज़रूरत ही नहीं।           

कश्तीयां उतरी हैं सागर में अपने आप को।    

ज़रूरी समझ कर जहां के इंसानों वास्ते।         

मगर पता नहीं इंसान को कौनसी कश्ती।        

ज़रूरी हो जाये तूफ़ानों से दो चार होने पर।      


अशोक कुमार गोयल 

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद