फूल और खुदा

 फूल ज़मीं पे खुदा की नेमत हैं 

जैसे इंसान बहुत जिंस के हैं 

वैसे फूलों की भी बहुत जिंस हैं 

कुछ ख़ुशबू तो कुछ इलाज में 

कुछ सजाने और संवारने के लिए 

समंदर में फूलों की अपनी दुनिया 

फूल शिकार करते और होते हैं 

ग़र फूल नहीं होते तो शायद 

फल सब्ज़ीयां न होती 

इलाज भी नहीं हो पाता 

मरीज़ के लिए डाक्टर विशेष खुदा 

मरणासन्न के लिए बचाने वाला खुदा 

भूखे के लिए भोजन कराने वाला खुदा 

प्यासे को पानी पिलाने वाला है खुदा 

बिछड़े को अपनों से मिलवाने वाला खुदा 

गम्भीर मसले में को बाहर लाने वाला खुदा 

खुदा किसके लिये कौन है मतलब है जुदा। 

अशोक कुमार गोयल


अशोक कुमार गोयल 

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद