बहादुरी

 गलती करके उसे मान लेना बहादुरी है।          

मगर वही गलती दोहराना नासमझी है।           

वही गलती बार बार करना अपराध है।           

ग़लतियों से कुछ ना सीखना मूर्खता है।             

किसी ग़लत बात को दोहराते रहना और।       

उस पर बहस करना पागलपन ही है।             

सच की आजकल नई परिभाषा हो गई है। 

लोग सच को अपने अनुरूप सुनना चाहते हैं। 

जो जिस दृष्टिकोण का है उसी के अनुसार। 

अब कला है सुनाने वाले की कैसे सुनाता है। 

बहरहाल सच तो हमेशा कड़वा नहीं भी होता। 

द्विअर्थी शब्द लोग आजकल पसंद करते हैं। 

अच्छा औ बुरा अपने दृष्टिकोण पर निर्भर है। 

जिसे आप बुरा कहते हैं दूसरे उसे अच्छा कहें। 

जिसे आप अच्छा कहें दूसरे उसे बुरा समझें। 

सिक्के के दोनों पहलू देखने की ज़रूरत ही है। 

धारा में रहना है आम विचार सोचना ज़रूरी है। 

विचारों में लचीलापन लाना भी बहुत ज़रूरी है। 

अशोक कुमार गोयल 





Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद