इंसानी साइंस
नाम राम हो या रहीम क्या फ़र्क़ पड़ता है।
आतंकी के लिए कोई भी हो फ़र्क़ नहीं है।
उसकी न कोई मज़हब न ही कोई जात है।
अब ये धंधा बना अमेरिकी सियासी देन है।
बोया किसी ने फसल और कोई काटता है।
अब बेचारा इंसान क्या करे नहीं जानता है।
इंसान जन्म प्रोबेशन में ही मिलता है।
ग़र पेट में इद्दत सफल तो दुनिया में।
ग़र बाल अवस्था सफल तो जवानी में।
ग़र जवानी में सफल तो अधेड़ उम्र में।
ग़र अधेड़ उम्र में सफल तो बुढ़ापे में।
आगे तो सिर्फ़ विसर्जन है।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment