कौन हो तुम
जब जुदा ही रहे तुम उम्र भर खुद से।
याद आप उम्र भर खुद को कैसे आए।
या तो आप भूले ही नहीं खुद को कभी।
या आपने याद ही नहीं किया खुद को।
बहरहाल अंदाज़ ए बयां अच्छा है।
कौन हो तुम
जो संगीत के आनन्द के बीच
जो सुकून के महसूस करने से पहले
नित कभी मज़हबी कभी पत्थरबाजी
कभी बावेला कभी लांछित करके
समस्याओं को जन्म देते रहते हो
कौन हो तुम
मगर यक़ीन है मुझे
कोई ना साथ देगा तुम्हारा
देश के विकास रथ को रुकने न देगा
तुम ही हारोगे हम सभी जीतेंगे
कोई भी हो तुम
अशोक कुमार गोयल ं
Comments
Post a Comment