अवैध

 अवैध पानी पीता मिला डालो जेल में। 

अवैध बोलता पाया गया डालो जेल में। 

अवैध पूजा कर रहा था डालो जेल में। 

अवैध चलता जा रहा था डालो जेल में। 

अवैध खाता पाया गया तो डालो जेल में। 

ये कैसा तंत्र है नेता ही सुरक्षित नहीं यहाँ। 

जब देखता हूँ अनिष्ट करते नेताओं को। 

खुले आम ब्लैकमेल धमकी गाली-गलौज। 

बेशर्मी से टीवी बहस में आरोप प्रत्यारोप। 

आत्मविश्वास से झूठ बोलते ठहाके लगाते। 

लोकतंत्र में आम नागरिक होने पर क्षोभ। 

ठगा सा महसूस करता हूँ पुनर्विचार का। 

का मन वोट के ग़लत देने पर आत्मग्लानि। 

कैफ़ियत कैसी है आपकी अहसास है मुझे। 

कुछ तो शर्म करो दूसरों पर पत्थर फेंकने पर। 

पामाल तो इज़्ज़त कर ही चुके हो तुम अपनी। 

दरिया दिली का जवाब नमक हरामी से न दो। 

डरो वक़्त की बेरहम तब्दीली से छोड़ो तंगदिली। 

अशोक कुमार गोयल 


अशोक कुमार गोयल 



Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद