गिरह अनहोनी

 गिरह खोलना ज़रूरी नहीं होता हर वक़्त। 

ग़लतबयानी से ज़रूरी नहीं जीत हो हासिल। 

इज़्ज़त उछालना दूसरों की ज़रूरी नहीं हर वक़्त। 

गिरेबान अपना भी झांकते रहो हर वक़्त। 

सबब नेकी का मिलता है भले देर से ही। 

जब झांकता है दर्द मेरी आँखों में 

दिल अनहोनी के डर से सहमता है 

दिमाग़ तूफ़ान से सावधान होता है 

माज़ी में चुभे शूलों के कारण दर्द 

कैफ़ियत ज़हन की रोने की होती है 

आँखों से खून के आंसू निकलते हैं। 

हरम के अफ़साने कौन नहीं जानता 

सियासतें हरम की सब जानते हैं 

ग़र आज भी राजशाही नाज़िल होती 

शाहज़ादा रियाया पर ग़ालिब होते 

रियाया राजशाही की ग़ुलाम होती

यूँ बेबाक़ तप्सरे मुसीबत में डाल देते 

अशोक कुमार गोयल 




Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद