विवाह और ख़्वाब
पुरुष स्त्री का विवाह सिर्फ़ विवाह नहीं।
दो समाज संस्कृति भाषा का मिलन है।
प्रेम दो आत्माओं का आत्मीय संबंध है।
प्रेम विवाह हेतु कोई आवश्यकता नहीं है।
प्रेम विवाहितों में विवाहोपरांत ही होता है।
प्रेम विवाह केवल आकर्षण ही वजह है।
ये सच है हम डरते हैं ग़र
मुकम्मल हो गए ख़्वाब तो
लोग क्या कहेंगे या फिर
क्या होगा रिश्तों के मान का
क्योंकि कुछ टूटेगा और
कुछ जुड़ेगा कुछ बिखरेगा
और हम जोड़ या समेट
नहीं सकेंगे चाह कर भी
यही ज़िंदगी की सच्चाई है
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment