बल और नेता
साथ या विरोध का बल कभी मापा नहीं।
यक़ीन है बल आत्मविश्वास का ज़्यादा है।
खुद पर एतमाद रूहानी ताक़त से आता है।
उसूलों पर चलते हैं रूहानी ताक़त बनती है।
ग़रीबों के लिए लड़ने वाले
अमीर कैसे हो जाते हैं वो ऐसे
जैसे नए नेता समाज सुधारक
द्वारा सौदा होता है ठेकेदारों से या
अवांछित तत्वों से जो आतंक
फैलाते हैं उनके लिए काम करते हैं
चारा खा जाते हैं चौथ वसूलते हैं
चन्दे सब्सिडी आदि खाते हैं
वग़ैरह बस फिर सफल नेता
और क्या
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment