ग़रीब भँवरा
भँवरा बैठा कलियों पर
कभी रिलेशनशिप के नाम पर
कभी मुहब्बत जिहाद के नाम पर
तो कभी गे या किसी और नाम पर
गर्ज ये कि कलियों को रौंदा कुचला
ये कैसा समाज देंगे ऐसे युवा
कलियों का हाफ़िज़ क़ानून
कैसे रहेगा हमेशा के लिये
जब इश्क़ हारता है तो दिल रोते हैं।
जब ग़रीब रोते हैं तो खुदा रोता है।
ग़रीब सियासी नहीं दिल का ग़रीब।
ग़रीब मुफ़लिस नहीं जिगरे का ग़रीब।
जब रोते हैं कायनात थम सी जाती है।
जिसे आपने शरीक ए हयात बनाया।
मगर उसे सिर्फ़ एक जिस्म ही समझा।
एहसास ए मुहब्बत न जगा सके आप।
बोसा जिस्म का और मुहब्बत का भी।
ये आपकी कैफ़ियत ए रूह पे वाजिब है।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment