इबादत

 इबादत तो इबादत है 

उसमें अल्फ़ाज़ नहीं 

भावना का ही महत्व 

गूंगे भी करते हैं इबादत 

तो क्या बिना अल्फ़ाज़ के 

इबादत नहीं होती 

खुदा भगवान रब जीसस 

सभी महत्व देते हैं 

सिर्फ़ भावना ही को 

तो ये इबादत में भरम कैसा 

सिर्फ़ धर्म के ठेकेदारों को 

जो सिर्फ़ भावनाओं को 

भडका कर उल्लू सीधा करते हैं 

और कुछ नहीं 

अशोक कुमार गोयल 

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद