केवल सच
सिर पिता का शर्म से झुकाना है या ऊंचा करना है
मसला ये नहीं होना चाहिए क्योंकि कौनसे पिता
राष्ट्रपिता जन्मदाता पिता प्रजापिता या मानसपिता
गुरु पिता व्यवहार पिता भाषा पिता दर्शन ज्ञान पिता
ये सभी हमें प्रत्यक्ष परोक्ष तरीक़े से प्रभावित करते हैं
हमें सभी का क़र्ज़ चुकाना है तो ऊंचा ही करना है
मदाख़लत जब करता है कोई
दिल जब रंज महसूस करता है
तंज करता है कोई और बाद में
मज़ाक़ कह कर शूल चुभोता है
कूटनीति के नाम पर शोषण हो
आमदा हो सच को झूठ कहने को
बहुत दर्द होता है जुबां पर नहीं है
दिल को समझाते हैं दुनियादारी मानकर
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment