मस्ती ख़्वाहिशों की
ख्वाहिशें अनगिनत होती हैं इंसान की।
पूरा करने के लिए करता है वो कोशिशें।
सभी ख्वाहिश पूरी हों कोई ज़रूरी नहीं।
ग़र सुकून मिले उससे अच्छी बात ही नहीं।
शराब में मस्ती महसूस करने वालों
मस्ती भूखे से पूछो भोजन करने के बाद
मस्ती भक्त से पूछो आराध्य दर्शन के बाद
मस्ती गायक से पूछो प्रशंसा मिलने के बाद
मस्ती तो नृत्यांगना के नृत्य में है
मस्ती प्रेमिका के नेत्रों लहरों में है
चाँद गुजरता है आईने दर आईने से
वो कभी घटता है तो कभी बढ़ता है
कभी पौना आड़ा तिरछा गोल आधा
गर्ज ये कि ईद औ मुहर्रम का वायस
शायरों के लिए ख़ूबसूरती का सबब
ज्योतिष में चन्द्र कला औ ज्वारभाटा
वो इंसानी मुस्तकबिल का वायस
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment