कलम दवात

 कैसा था क़लम दवात का ज़माना 

कलम बनाने की कोशिशें होती थीं 

दवात में स्याही भर के रखी जाती थीं 

पन्नों पर कलम सुंदर लिखती थी 

अब तो झर झर लेखनी बनी और 

निर्झर लेखनी ने कमान सम्भाल ली

लेकिन माउस बन गया है क़लम 

दवात का पत्ता हुआ है साफ़ 

आँखों में ग़र आपके देखता हूँ 

अपना ही अक्स नज़र आता है 

मगर अक्स में मेरा ईष्ट ही है 

दिशाओं में उसी का भजन है 

आँखें देखती कान सुनते हैं 

त्वचा स्पर्श दिमाग़ मनन करता है 

सारे सवाल एक ही उत्तर देते हैं 

उस ईष्ट से परे कुछ नहीं है। 

अशोक कुमार गोयल 



Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद