आज का अभिमन्यु

आज अभिमन्यु घिरा है आताताइयों से। 

अधर्मी रथी उसे उलझा रहे हैं आरोपों में। 

बदनाम लोग उस पर कीचड़ उछालते हैं। 

बे सिरपैर के अवांछित आलाप कर रहे हैं। 

कभी रहे साथी ख़ुदगर्ज़ी को पूरा कर रहे हैं। 

प्रत्यक्ष प्रमाणों को नकार स्वार्थ सिद्ध हैं। 

मगर अभिमन्यु चक्रव्यूह तोड़ बाहर आएगा। 

प्यार का अंकुरण हुआ ही था। 

उसकी ख़ुदगर्ज़ बातों ने छीना। 

बर्बाद कर दिया सारा अंकुरण। 

कछुआ जैसे अपने अंगों को 

समेट लेता है प्यार सिमट गया। 

ज़रूरी नहीं जो हँसता है                           

वो गमगीन नहीं होता कभी।                                

जो रोते हैं वो हंसते नहीं कभी।                     


अशोक कुमार गोयल 




Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद