विविध
जब आवाज़ उठाई जुल्म के खिलाफ।
अपने ही सबसे पहले हिम्मत तोड़ते हैं।
सूरज के नीचे आते ही छाया साथ छोडती है।
अग्नि में लोहा भी पिघल कर पानी होता है।
कहते तो सभी अच्छा हैं शुरूआत में।
अंजाम में तो वही होता है जो ज़हन।
ए गुलोकार में तभी समाया होता है।
जुगलबंदी कितनी ही क्यों न हो जाए।
अंजाम वही होता है जो हुआ होता है।
ऐतराफ भले ही कर ले कोई कितना ही।
फारिग नहीं हो सकता इल्जाम से कभी।
फूल तोड़ कर चमन से भले ही माली हो।
इल्जाम ए चमन से बरी नहीं होता कभी।
पेड़ कहे पथिक से मेरा ख्याल रखना।
सैकड़ों वसंत देखे हैं मैंने इस जगह।
मगर इंसान को इतना गिरा नहीं देखा।
जिस डाल पर बैठा उसी को काटता है।
हमारे कटने से उसका वजूद खत्म होगा।
फिर भी न हवा का न हरियाली का ख्याल।
प्रेम में जब भी पैसे की आमद होती है।
समझिए अब प्रेम नहीं तिजारत बोलती है।
कमजर्फ हैं प्रेम को पैसे से तौलने वाले।
कभी मां को शिशु से प्यार करते देखिए।
तो जानिए प्रेम सर्वथा निश्छल बेबाक होता है।
सुनने और सहन करने कि एक सीमा है।
जैसे शरीर के अंगों की भी एक सीमा है।
उपदेश देने वाले शायद कतई भूल जाते हैं।
भूखा आदमी भूख को कितना सहन करेगा।
सुबह को जैसे ख्वाब टूटने की आहट नहीं होती
तभी दिल के तब्दील होने की खबर नहीं होती।
रंजिश जब दिल करता है महबूबा के दिल में।
उसे उसकी भनक तक भी नहीं हो पाती है।
हम और आप कौन हैं सिर्फ ख़ुदा जानता है।
दुनिया सिर्फ ढोंग करती है औरो को बताने का।
इंसान ऐक पुतला मात्र उसमें ताकत नहीं कोई।
वही करता वो जो उससे सबका रब कराता है।
प्यार तो प्रकृति के हर जीव में होता है।
स्पर्श मात्र से ही प्यार का अहसास होता है।
प्रकृति का काल चक्र प्यार पर आधारित है।
फिर मिलना बिछुड़ना मात्र कल्पना ही है।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment