मन्नतें
सुख और दुख दोनों हक़ीक़त हैं।
दुख का अहसास सुख के बाद ही।
सुख तभी जब रूह अहसास करे है।
दुख दिखाई और महसूस होता है।
सांसारिक दुख सुख तो पहचानते हैं हम।
मगर रूहानी की पहचान सिर्फ़ रूह करे है।
ख़ौफ़ खाना है तो अंदर के दानव से खाओ।
बुरी आदतों व कमज़ोरियों से ख़ौफ़ खाओ।
जब भी आप हारते हैं खुद वजह बनते हैं।
उन वजहों को पहचानो उन्हें जड़ से जीतो।
यक़ीन मानिए ख़ौफ़ भागेगा सदा के लिए।
मन्नतें भन्डारे आदि सब मन समझाने को हैं।
अपने नकारात्मक कृत्यों की आत्मग्लानि से।
खुद को गफ़लत में रखने का सिर्फ़ नुस्ख़ा है।
इंसान की फ़ितरत और और पाने की भूख है।
ग़र इन सबसे कुछ हो सकता तो - मुफ़लिस।
ख़ुश ज़हन वाले न होते और अमीर दुखी न होते।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment