मृत तन
मृत तन पूछता है उसकी आत्मा से।
क्या कमाया क्या खोया इस तन ने
कुन्ठाएं कमाई अपना आपा खोया।
साँसें हमारी प्रश्न करती हैं हमसे।
बिना दोष के हमें प्रदूषण सज़ा क्यों
दूसरों की लापरवाही औ पाप से ही
तोहमत वो लगाते हैं जो किया नहीं
सफ़ीना आते ही भँवर को सोंपते हैं।
तफ़सील ए इल्ज़ाम बताते ही नहीं।
कुछ करो तो क्यों नहीं तो क्यों नहीं
तरीक़े और ग़लत सही में फँसी जनता।
फूँक तोड़ कर ये जाना तो क्या जाना।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment