दिल मेरा
ये दिल मेरा
याद दिलाता है
मेरी नाकामियाँ
मेरी ज़्यादतियाँ
मगर समझा नहीं
मेरी मजबूरियाँ
बीते दिनों में
किसी ने मुझे चोट पहुँचाई
मेरी रूह तक काँप गईं
उसके प्रतिकार में
ज़्यादतियाँ की थी
शायद मैं ग़लत था
हिंसा का प्रत्युत्तर हिंसा नहीं
मैंने माफ़ी भी माँगी
शायद………
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment