इल्तिजा
रुखसत कर ए मेरी हमनशीं
मिलना है अपनी जड़ों से
न रो मुस्करा कर विदा कर
मोहपाश में ना जकड़ रूह को मेरी
कासिद ए खुदा
मजबूर हैं निज़ाम ए कायनात से
ख़ता मेरी माफ़ करना
ख़ाली हाथ आए थे
ख़ाली हाथ जाना है
जो भी किया वजूद ने किया
रूह तो पुरसुकून थी और है
चलता हूँ अलविदा 👋
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment