दिल और बज़्म

 दिल चमकता है अच्छे संस्कारों से।                

अच्छी परवरिश और अच्छे माहौल से।            

ग़र अनुभव अच्छे हैं तो दिल चमकेगा।              

रौशन दिल हमेशा रौशन ख़्याल रखेगा।          

इंसान की फ़ितरत तय करता है दिल।           

बज़्म में शमा सुर्ख़ुरू हो रही थी। 

परवानों ने शहादत देकर समां भी बांधा था। 

मैखाने में साक़ी मय रिंदों में परोस रही थी। 

मगर तभी रिंदों में छिड़ी बहस। 

सियासत बड़ी कि कूटनीति। 

मसला तय हुआ भैंस बड़ी। 

कोई भी परेशानी में जाओ पानी में। 

अजीब दास्तान है हमारी 

हमने हर रिश्ते को भरोसा 

करने पर ही खोया। 

रिश्ते भी ऐसे जिन पर 

यक़ीन करना मजबूरी थी 

उन्होंने ने ही बार बार छला। 

अशोक कुमार गोयल   


Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद