रावण एक व्यक्तित्व
रावण एक बुद्धिमान और ज्ञानी शासक था। वह शिव भक्त था। हमारा अंतर्मन यह मानने को तैयार नहीं है कि ज्योतिष और सांख्य शास्त्र का प्रकाण्ड पण्डित होने के बावजूद भगवान राम व उनके समक्षों के बारे में उसे पता न चला हो। वास्तव में जब वह सीता स्वयंवर में आया था तो वह भगवान राम से समक्ष न होते हुए भी उनकी कीर्ति को जानता था। जब शूर्पणखा ने खर दूषण तिसिरा औ ताड़का के वध की सूचना दी तभी उसे पूरा विश्वास था कि भगवान राम ने अवतार लिया है। उनके बारे में उसका विश्वास और दृढ़ हो गया जब लक्ष्मण मूर्छा समाप्त हो गई और भगवान राम के नागपाश में होने पर गरूड़ जी द्वारा उन्हें नागपाश से मुक्त कराया था और जब मातिली को इंद्र द्वारा भगवान राम को रथारूढ करने के लिए रथ रावण के माया विस्तार के बाद खग से युद्ध करना प्रारंभ कर दिया गया था। मेरे विचार में रावण अपनी राक्षस देह और प्रवृत्ति से स्वयं परेशान था और यह जानता था कि भगवान राम के हाथों मरने से उसे मुक्ति प्राप्त होगी। वह चाहता था कि उसके सभी प्रजा जन मुक्त हों। इसीलिए उसने हठयोग अपनाया और अंत तक किसी को मालूम नहीं होने दिया।
Comments
Post a Comment