स्याह आँधी

स्याह समंदर से नूर नहीं निकलते आजकल। 

वारहैड लिए राक्षस पनडुब्बियाँ घूमती हैं वहाँ। 

ज़हर फैलाते हैं इंसानियत के दुश्मन समंदर में। 

बादलों से कैमिकल की बारिश होती है वहाँ। 

खुदा की अज़ीम दुनिया को बर्बाद कर रहे हैं। 

जब सफ़ेदपोश अपने स्तर से गिरते हैं। 

पूरा समाज दूषित होने को मजबूर होता है। 

जब बागबां ही साज़िश करने लगे फूलों से। 

पूरा वंश बर्बाद ही नहीं जड़ से उखड़ जाता है। 

आँधी जब सच की चलती है। 

मज़बूत झूठ टिक नहीं पाता है। 

अदालत जब मुरीदों की लगती है। 

मुरशिद अंदर तक काँप जाते हैं। 

रूह जब बात करती है इंसान से। 

चालाकियाँ बिल्कुल नहीं चलती हैं। 

अशोक कुमार गोयल 





Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद