दिल के तार
पशेमा करते ये साज़िशों की गुफ़्तगू
ठगे जाने का अहसास देती हलाकत
झूठ बोलते ये झुंड ख़ुदगर्ज़ी के लब
सियासी रंग देते अपनी नाकामियों को
जुस्तजू माँगते परिंदों की मासूमियत से
आख़िर किस अंजाम तक ले जायेंगे।
झंकृत होते दिल के तार
मोगरे चमेली की गंध से
गुलाब की कलियों से गंध
मदहोश करते दिलकश नज़ारे
याद दिलाती है बालों की भीनी गंध
हज़ारों सावन भादों कुरबान
तेरे संग का मोल दिल मेरा जानता है
मगर तू है बेख़बर मासूम
या खुदा क्या करूँ तुझे खबर हो
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment