तिनका सफर

तिनका हवा में तैरते तैरते पहुँचा भँवर तक। 

बादलों का भँवर था बहुत भयानक डरावना। 

जैसे ख़्वाब में कोई तसव्वुर करे साज़िश की। 

हवा का भँवर वजूद न मिटा सका तिनके का। 

तिनका वापस मिला ज़मीं के साथियों से। 

सच है ग़र खुदा मेहरबान तो तिनका भी पहलवान। 

 सफ़र का राही पुकार रहा 

सफ़र सफ़र में सफर कर रहा 

राही तो हैं बेशुमार सफ़र में 

मेज़बान सुध नहीं ले रहा 

रूहें हो चुकी हैं ख़स्ता हाल 

मेज़बान आज़माइशें ले रहा 

फ़हरिस्त लम्बी होती जा रही 

मौक़ापरस्त खिल्ली उड़ा रहे 

मेज़बान दुआओं में है महरूफ़ 

अब तो क़यामत का इंतज़ार हो रहा। 

अशोक कुमार गोयल 

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद