काग़ज़ के टुकड़े
ये काग़ज़ के टुकड़े
आए तो मालदार बनाते
गए तो मुफ़लिस बना देते
अलहदगी के वायस बनते
ज़मीनों के मालिक बनाते
मुहाविदे औ मुक़दमे कराते
लेखन कराते खिलौने बनाते
सजावट कराते चिट्ठी लिखाते
गर्ज ये कि बहुत अहम हैं
ये काग़ज़ के टुकड़े
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment